पिकनिक मनाने गये 5 युवक यमुना में डूबे, 4 मिले, 1 लापता

कौशाम्बी

सरायअकिल थाना क्षेत्र के दिया बालू घाट पर रविवार की शाम को यमुना नदी में पिकनिक मनाने आए फकीराबाद सरायअकिल के पांच युवक अरमान सिद्दिकी, मोनिस, रेहान अहमद, मो.शाहिद और नईम मलिक साथ आये थे। पाँचों यमुना में डूब गये। युवकों के डूबने की सूचना पर घाट पर मौजूद लोगों ने चार युवकों तो किसी तरह बाहर निकल लिया। लेकिन एक अरमान नामक
युवक यमुना नदी में समा गया। सूचना मिलने पर कनैली चौकी प्रभारी आशुतोष द्विवेदी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्होंने लापता युवक की खोजबीन करवाई। घंटों तलाश हुई। यमुना नदी में जाल डाला गया, लेकिन अरमान का पता नहीं चला। जानकारी होते ही अरमान के परिजन मौके पर पहुंच गए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor