कौशाम्बी
स्नानार्थियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी,आधा दर्जन घायल,दो की हालत नाजुक,
पिपरी थाना के चायल के समीप गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे स्नानार्थियों से भरी ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में ऑटो पलटने से ऑटो में सवार सवारियों को गंभीर चोटें आई है। हादसे में आधा दर्जन सवारियां घायल हुई हैं। सभी घायलों को सीएचसी चायल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। सभी घायल तिल्हापुर गांव के रहने वाले हैं। हादसे की जानकारी होते ही घायल परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। जिसमे से दो घायलों की हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।रिपोर्ट.. अशोक केसरवानी








