बुद्ध तपोस्थली घूमने गये युवक की यमुना में डूबकर हुई मौत

कौशाम्बी

बुद्ध तपोस्थली घूमने गये युवक की यमुना में डूबकर हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी थाना क्षेत्र में बुद्ध तपोस्थली घूमने आया युवक यमुना में स्नान करते समय यमुना नदी में डूब गया। वह दोस्‍तों के साथ कौशांबी थाना क्षेत्र में स्थित तपोस्‍थली घूमने आया था। इसी दौरान सभी दोस्‍त स्‍नान करने लगे। युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख उसके साथियों ने गुहार लगाई। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक गहरे पानी में समा चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी  तलाश करने पर शव मिल गया। परिवार के लोग भी घाट पर गमगीन हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor