यमुना नदी में डूबे साले-बहनोई का पुलिस ने बरामद किया शव,परिजनों में मचा कोहराम

कौशाम्बी,

यमुना नदी में डूबे साले-बहनोई का पुलिस ने बरामद किया शव,परिजनों में मचा कोहराम,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सराय अकील थाना क्षेत्र के महिला घाट पर नहाने गए दो युवक यमुना में डूब गए थे,जिनका शव आज पुलिस ने बरामद कर लिया है। फैजाबाद जिले के अवानीगंज थाना स्थित मोहम्मदपुर गांव का संदीप दुबे (32) पुत्र तेज बहादुर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।उसकी पत्नी सरिता का ननिहाल महिला गांव में है। वहीं, दूसरी ओर सरायअकिल क्षेत्र के तरना निवासी प्रियांशू (16) पुत्र विजय मिश्रा का ननिहाल भी महिला गांव ही है। संदीप बहनोई तो प्रियांशू रिश्ते में साला लगता था। नानी का साल भर पहले निधन हो गया था। शुक्रवार को बरखी का कार्यक्रम था। दोनों इसी में शामिल होने आए थे। शनिवार सुबह एक अन्य रिश्तेदार निखिल पुत्र अमित द्विवेदी के साथ नहाने के लिए यमुना नदी के महिला घाट पर गए थे। वहां संदीप और प्रियांशू डूब गए। जबकि निखिल को आसपास रहे बालू मजदूरों ने बचा लिया था। नदी में समाए साले-बहनोई की लगातार तलाश की जा रही थी। इसके लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम भी प्रयागराज से बुलाई गई। रविवार सुबह पहले संदीप फिर प्रियांशू की भी लाश पानी में उतराती हुई बरामद कर ली । शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor