सवारियों से भरी डग्गामार बस चित्रकूट हाईवे पर पलटी,कई यात्री घायल

कौशाम्बी,

सवारियों से भरी डग्गामार बस चित्रकूट हाईवे पर पलटी,कई यात्री घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर मुख्यालय से सवारियों को लेकर प्रयागराज जा रही डग्गामार बस अनियंत्रित होकर रोही बाई पास के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। चित्रकूट हाईवे पर हुई दुर्घटना मे कई लोग घायल हुये है। घायलों को स्थानीय लोगों ने मदद कर निजी संसाधन से प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बस को हाइवे से किनारे हटा कर सड़क यातायात को बहाल किया है।

कोखराज थाना क्षेत्र के रोही बाईपास के पास राम पथ गमन मार्ग का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। सड़क निर्माण के चलते जगह जगह रूट डाइवर्जन किया गया है। मंझनपुर से प्रयागराज के लिए सवारी लेकर निकली बस डाइवर्जन के चलते अनियात्रित होकर पलट गई। हादसे मे बस मे सवार एक परिवार के राजेंद्र कुमार,पत्नी सविता बच्चे उत्तम, अरुण, आकांक्षा निवासी देवखरपुर, व अरविंद तिल्हापुर, श्याम बाबू बड़गाव, रोली शुक्ला कुन्द्रावी, विवेक भरवारी, बच्चा लाल सुषमा, होरी लाल मीरा निवासी गण रोही घायल हुये है।

स्थानीय लोगो ने हादसे के बाद मदद का हाथ बढ़ाते हुये निजी संसाधनो से प्राइवेट आसपास के अस्पताल मे घायलो को भर्ती कराया। हादसे के सूचना पर मौके पर पहुची थाना पुलिस ने बस को सड़क के बीच से हटवा कर सड़क यातायात सामान्य कर दिया है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor