भदोही के नारथुवा गांव में दुर्गा पांडाल में लगी भीषण आग,आग से झुलसकर कई लोगो की मौत,50 से अधिक झुलसे

भदोही,

भदोही के नारथुवा गांव में दुर्गा पांडाल में लगी भीषण आग,आग से झुलसकर कई लोगो की मौत,50 से अधिक झुलसे,

यूपी के भदोही जिले में रविवार की रा‍त एक बड़ा हादसा हो गया। वहां एक दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग में एक महिला और दो बच्‍चो की मौत हो गई। घटना में लगभग 50से अधिक लोग झुलस गए ,जिनमें से अधिकतर महिलाएं और बच्‍चें हैं।

यूपी के भदोही जिले में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। वहां एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई। इसमें 12 और 10 साल के 2 लड़कों और 45 साल की एक महिला की मौत हो गई। जबकि 50से अधिक अन्य लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे 42 लोगों को वाराणसी में भर्ती कराया गया। झुलसे लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्‍चे हैं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।एडीजी राम कुमार ने हादसे की जांच के लिए 4 सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी है।

भदोही के औराई स्थित नारथुआ गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार की रात करीब नौ बजे आरती हो रही थी। तभी अचानक आग लग गई। आग की चपेट में पूरा पंडाल आ गया। आग पर काबू पाने के लिए मिर्जापुर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाईं गई थी। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।हादसे में गंभीर रूप से झुलसे जेठूपुर के अंकुश सोनी (12) , जया देवी (45) पत्नी रमापति निवासी पुरुषोत्तमपुर बारी गांव और 10 साल के एक अन्‍य बच्‍चे की मौत की हो गई। वहीं 64 में से 42 को वाराणसी, 4 को प्रयागराज व 18 लोगों को औराई और ज्ञानपुर में भर्ती कराया गया है।

वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया, झुलसे लोगों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बीएचयू ट्रामा सेंटर लाया गया। वह स्वयं पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पंडाल में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में झुलसे सभी लोगों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor