अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा,हालत नाजुक,अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी,

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा,हालत नाजुक,अस्पताल में भर्ती,

यूपी के कौशाम्बी जिलें में बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,हादसे में दोनो बाइक सवार गंभीर घायल हो गए जिन्हे एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहा दोनो की हालत नाजुक  देख उन्हे प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा के पास की है जहा प्रयागराज जनपद के मूलनापर गाँव के रहने वाले मुलायम सिंह(35) पुत्र लाल बहादुर अपने साथी कमल सिंह(40) पुत्र राजपूत के साथ शुक्रवार को बाइक से सिहोरी टोल प्लाजा के समीप गंगा नहाने आये थे। गंगा नहाकर वापस वापस जाने के दौरान सिहोरी टोल प्लाजा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों युवकों को सामने से रौंद दिया।

हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना देखकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवारों को 108 एम्बुलेंस से मूरतगंज पीएचसी में भर्ती करवाया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर कोखराज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor