कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर,तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चाचा- भतीजे को मारी टक्कर, भतीजे की मौत,चाचा गंभीर

कौशाम्बी: कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर,तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चाचा- भतीजे को मारी टक्कर, भतीजे की मौत,चाचा गंभीर,

यूपी के कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां बुधवार की सुबह एक क्रेटा कार और बाइक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से भाग गया।

घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरइन का पुरवा पुल के पास की है।जहा पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के भवनी का पुरवा निवासी रामआसरे (39) पुत्र धारदास सरोज और बचान सरोज (57) पुत्र तिरु सरोज एक ही बाइक से सोनौली की ओर से चांदेराई डिग्री कॉलेज के पास मजदूरी करने जा रहे थे।इसी दौरान परई गांव की तरफ से आ रही क्रेटा कार से बरइन का पुरवा पुल के पास उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क से घिसटते हुए धान के खेत में जा गिरे।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को मंझनपुर के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।जहा भतीजे राम आसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई वही चाचा गंभीर हालत में भर्ती है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,वही स्थानीय लोगों ने हादसे को अंजाम देने वाली क्रेटा कार को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor