मिशन शक्ति अभियान के तहत “हक की बात डीएम के साथ” संवाद कार्यक्रम में पीड़ित महिलाओं ने बताई समस्याएं

कौशाम्बी,

मिशन शक्ति अभियान के तहत “हक की बात डीएम के साथ” संवाद कार्यक्रम में पीड़ित महिलाओं ने बताई समस्याएं,

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को डीएम कार्यालय कक्ष में “हक की बात डीएम के साथ” पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक यौन हिंसा, लैगिंक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि की पीड़ित महिलाओं के संरक्षण, सुरक्षा तन्त्र, सुझावों, सहायता के लिए पारस्परिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

“हक की बात डीएम के साथ” कार्यक्रम में कुल 16 पीड़ित महिलाओं ने डीएम सुजीत कुमार को फोन नम्बर-05331-232792 पर कॉल कर अपनी समस्या से अवगत कराया, जिस पर डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार को समस्या का त्वरित समाधान करने के निर्देश दियें।

डीएम ने वार्ता के दौरान शासन द्वारा संचालित महिला प्रेरक जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नम्बर-1090 तथा 112 पर शिकायत कर तत्काल मदद प्राप्त की जा सकतीं हैं। उन्होंने शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी जागरूक किया।

गौरतलब है कि शासन द्वारा महिलाओं व किशोरियों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति फेज-04 अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रखंला में आज “हक की बात डीएम के साथ” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को अपनी बात खुलकर रखने का मौका मिला।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor