कौशाम्बी के सभी थाना क्षेत्र मे एक समय पुलिस ने की धार्मिक स्थलों की जांच,कई स्थलो से उतरवाए गए लाउड स्पीकर,कई की आवाज कम कराई

कौशाम्बी,

कौशाम्बी के सभी थाना क्षेत्र मे एक समय पुलिस ने की धार्मिक स्थलों की जांच,कई स्थलो से उतरवाए गए लाउड स्पीकर,कई की आवाज कम कराई,

यूपी के कौशाम्बी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों पर जिला पुलिस ने सोमवार की सुबह भोर में धार्मिक स्थल जांच अभियान चलाया। लगभग 2 घंटे तक चले गए इस अभियान मे सभी थाना क्षेत्र की पुलिस टीमों ने अपने अपने थाना क्षेत्र के मंदिर और मस्जिद के लाउडस्पीकर के निर्धारित मानक को चेक किया। इस दौरान शासन के निर्धारित मानक के अनुरोप न मिलने पर कुछ स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए।वही कुछ के आवाज मानक से अधिक होने पर उनकी आवाज कम कराई गई।

एसपी ब्रजेश श्रीवास्तव ने बीत्या कि इस अभियान मे कई स्थलो के लाउडस्पीकर को उतरवााया गया है वही कुछ स्थलों में बीजे रहे लााउडस्पीकरो की आवाज को कम करा कर उन्हे चेतावनी दी गई है। बार बार चेतावनी के बाद भी न सुधारने वालो पर कानूनी कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए है।

शासन के निर्देश के क्रम में सोमवार को पुलिस विभाग ने जनपद के धार्मिक स्थलो पर जांच अभियान चलाया, सुबह 5 बजे से 7 बजे के बीच चले अभियान मे जिले के 56 धार्मिक स्थल के लाउड स्पीकर जांच मे अधिक आवाज के पाये गए। जिसमे 31 लाउड स्पीकर जब्त किए गए जबकि 25 लाउड स्पीकर की आवाज कम कराई गई है। अभियान मे अलग अलग क्षेत्र के 600 से अधिक धार्मिक स्थल की जांच की गई।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor