राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला जेल एवं वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कौशाम्बी,

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला जेल एवं वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा,

यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने शुक्रवार को जिला जेल एवं वृद्धाश्रम ओसा, मंझनपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला जेल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बंदीगृह में पहुॅचकर बंदी महिलाओं से बात-चीत कर हॉल चाल जाना। उन्होंने वहा पर बंदी महिलाओं द्वारा बनाये गये सामग्री को भी देखा।

वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धजनों से वार्ता कर उनका हॉल-चाल जाना एवं वहां पर उनको दी जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। आश्रम रह रहें वृद्धजनों द्वारा उनको बताया गया कि समय-समय पर नास्ता एवं भोजन दिया जाता है। इसके साथ ही मिलने वाली सभी आवश्यक सुविधायें समय पर उपलब्ध करायी जाती हैं। उन्होंने आश्रम परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा, जो सही पाया गया।

निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम प्रबन्धक आलोक राय एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor