कौशाम्बी: शादी के एक हफ्ते पहले युवक फांसी के फंदे से झुला,दो परिवारों में कोहराम,शादी से पहले ही विधवा हो गई युवती,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शादी से एक हफ्ते पहले ही एक युवक ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि युवक ने यह कदम अपनी होने वाली पत्नी से फोन पर हुए विवाद के बाद उठाया है।युवक की मौत से दो परिवारों में कोहराम मचा हुआ है,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।
घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र की है जहा के 22 वर्षीय रामबाबू पुत्र रतई सरोज की शादी आने वाली 20 अप्रैल को मंझनपुर क्षेत्र के बारा मलाका गांव में तय थी और परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। रविवार की शाम रामबाबू खेत में गेहूं का बोझ बांधने गया था। इसी दौरान उसकी अपनी होने वाली पत्नी से फोन पर बातचीत हो रही थी। बताया जा रहा है कि युवक बार-बार फोन कर रहा था, लेकिन फोन व्यस्त आने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
इस विवाद से आहत होकर रामबाबू घर पहुंचा और कमरे में जाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर रामबाबू का शव फंदे से लटका मिला।परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।
घटना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।








