कौशाम्बी: कौशाम्बी में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव के लिए मतदान शुरू, 22 बूथों पर 20,140 मतदाता मताधिकार का करेंगे प्रयोग,
यूपी के कौशाम्बी जिले में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जिले के कुल 22 मतदान बूथों पर वोटिंग जारी है, जहां कुल 20,140 स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सीओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सभी बूथों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
मतदान करने पहुंचे वोटरों ने भारत निर्वाचन आयोग की व्यवस्था की सराहना की। वोटरों का कहना है कि चुनाव की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है।
प्रशासन ने सभी स्नातक मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है।








