वृहद मेगा कैंप के सफल आयोजन हेतु तहसील चायल परिसर में प्री-मेगा कैंप आयोजित

कौशाम्बी: वृहद मेगा कैंप के सफल आयोजन हेतु तहसील चायल परिसर में प्री-मेगा कैंप आयोजित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में आगामी एक नवंबर को आयोजित होने वाले वृहद मेगा कैंप के पूर्व गुरुवार को चायल तहसील परिसर में प्री-मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करना रहा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रिया सिंह ने शिविर मेरे पहुंचकर विभिन्न विभागों से आए हुए रिसोर्स पर्सन से कार्य की प्रगति, चिन्हित लाभार्थियों की सूची की जांच की एवं संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में कोई भी लाभार्थी छूटना नहीं चाहिए न ही किसी को कोई परेशानी का सामना करना पड़े जो पात्र है उनको त्वरित लाभ मिले लापरवाही बरतने पर कार्यवाही के निर्देश भी दिए। सचिव ने यह भी कहा कि इस प्रकार के शिविर आमजन को सरकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं से जोड़ने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को लाभ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर के दौरान आमजन को विभिन्न सरकारी विभागों जैसे युवा कल्याण विभाग, दुग्ध विभाग, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू, श्रम विभाग, राजकीय यूनानी विभाग एवं चिकित्सालय, वन विभाग, लघु सिंचाई विभाग,पशुपालन विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल, पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिलजी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन , बाल विकास परियोजना, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, आयुष्मान कार्ड, द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विधिक सहायता, पात्र व्यक्तियों के अधिकारों तथा जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करने पर जोर दिया गया।

समस्त विभागों द्वारा कुल 700 पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें संबंधित योजनाओं से लाभान्वित कराने तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कुल 11 लाभार्थियों को चिन्हित कर उनका प्रार्थना पत्र ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी को प्रेषित किया गया एवं 13 लाभार्थियों का राशनकार्ड से संबंधित समस्या को चिन्हित कर समस्त डाक्यूमेंट के साथ खाद्य एवं रसद विभाग को भेजा गया,12 पात्र विकलांग लाभार्थियों का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चिन्हित किया गया एवं पेंशन के लिए कार्य किया गया।

इस अवसर पर अधिकार मित्र ममता दिवाकर, अमरदीप दिवाकर, ज्योत्सना सोनकर, अर्चना पाल, घनश्याम के द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया गया जिससे ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ मिल सका सचिव ने भी समस्त पीएलवी के द्वारा किए गए कार्य की सराहना की एवं समस्त तहसील चायल परिवार ने भी हर तरह से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। साथ ही विभिन्न विभागों से आए हुए सभी लोगों का भी विशेष योगदान रहा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor