किसानो की खाद की समस्या के समाधान हेतु सकिपा ने उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: किसानो की खाद की समस्या के समाधान हेतु सकिपा ने उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में जनपद के किसानो की खाद की समस्या के समाधान हेतु पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में जिला सहकारिता अधिकारी मोहसिन जमील को एक पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में सहकारी समिति से किसानों को उर्वरक की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।

सौंपे गए ज्ञापन में किसानो को समितियों से पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की आपूर्ति, सहकारी समिति से किसानों को खाद वितरण में किसानो की सहमति के बगैर नैनो या अन्य कोई वस्तु नहीं दिए जाने, सहकारी समिति उदहिन खुर्द के जर्जर भवन को ध्वस्त कर नए सहकारी समिति भवन के नवनिर्माण कराए जाने, सचिव विहीन समितियों मे सचिवों की नियुक्ति करने और कई स्थानों पर नए सहकारी भवन का निर्माण कराकर समिति चालू कराए जाने जैसी मांगे शामिल थीं।

इस दौरान पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द समेत जिले की सभी समितियों से किसानो को पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसी के साथ साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द के जर्जर और खंडहर भवन को ध्वस्त कर नए सहकारी भवन के निर्माण कराए जाने की मांग भी की गई।

इस अवसर पर नरेंद्र दुबे, संदीप सिंह, रोहित सोनी, दुर्गेश तिवारी, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor