डीएम ने रजिस्ट्री कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले विक्रय विलेखो में सबसे बड़े मूल्य के विक्रय विलेख में से 05 विक्रय विलेखों का किया भौतिक सत्यापन

कौशाम्बी,

डीएम ने रजिस्ट्री कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले विक्रय विलेखो में सबसे बड़े मूल्य के विक्रय विलेख में से 05 विक्रय विलेखों का किया भौतिक सत्यापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शासन के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न रजिस्ट्री कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले विक्रय विलेखों में सबसे बडे़ मूल्य के विक्रय विलेख में से 05 विक्रय विलेखों का भौतिक सत्यापन डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सहायक महानिरीक्षक निबन्धन व सम्बन्धित उपनिबन्धक के साथ किया।

जिसमें से विलेख संख्या-1760/2025, 1761/2025 पंजीकृत दिनांक 22.03.2025 विकीत गाटा संख्या-1230 मि० व विक्रय विलेख संख्या-1763/2025 पंजीकृत दिनांक 22.03.2025 गाटा संख्या-1229/2 अकृषक/आवासीय भूमि स्थित सम्पत्ति मौजा-कोरों (नगरीय), परगना कडा तहसील सिराथू जनपद कौशाम्बी व विक्रय विलेख संख्या-1324/2025 पंजीकृत दिनांक 05.03.2025 गाटा संख्या-15 व विक्रय विलेख संख्या-1325/2025 पंजीकृत दिनांक 05.03.2025 गाटा संख्या-33,34 व 37 मौजा-लोहरा परगना व तहसील सिराथू जनपद कौशाम्बी कृषि भूमि का स्थलीय निरीक्षण  किया।

सर्किल दर सूची के अनुसार विभागीय अधिकारियों से गणना कराने पर बैनामा विलेखों में प्रथम दृष्टया राजस्व कमी नहीं पायी गयी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor