कौशाम्बी: डीएम ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए एडीएम (न्यायिक) ओम प्रकाश ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और एक महान विभूति थे। भारतीय संविधान के निर्माण में उनका अद्वितीय योगदान रहा है। वे एक महान समाज परिवर्तनकर्ता थे। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए तथा उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अजेंद्र सिंह एवं एस.पी. वर्मा ने भी डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन, सिद्धांतों एवं उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।








