कौशाम्बी
आईजी जोन प्रयागराज ने एसपी आफिस के कार्यालयों का किया निरीक्षण,

आईजी जोन प्रयागराज डॉक्टर राकेश सिंह बुधवार को कौशाम्बी पहुचे।आईजी जोन ने एसपी कार्यालय के रिसेप्शन काउंटर, आइजीआरएस सेल, मीडिया सेल एवं अन्य शाखाओं का भ्रमण/निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात दुर्गा भाभी सभागार में जनपद के समस्त अधिकारीगण एवं थाना प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी के साथ लंबित विवेचनाओं के सम्बंध में गोष्ठी आयोजित की | गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी एवं सम्बंधित अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए ।तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर गार्द की सलामी ली।








