डीएम ने की पी.एम./सी.एम. इंटर्नशिप योजना की प्रगति की समीक्षा,इंटर्नशिप लक्ष्य 300 के सापेक्ष अब तक 119 की ही प्रगति पाए जाने पर जताई नाराजगी

कौशाम्बी:डीएम ने की पी.एम./सी.एम. इंटर्नशिप योजना की प्रगति की समीक्षा,इंटर्नशिप लक्ष्य 300 के सापेक्ष अब तक 119 की ही प्रगति पाए जाने पर जताई नाराजगी,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने कार्यालय कक्ष में पी.एम./सी.एम. इंटर्नशिप योजना की प्रगति की समीक्षा की।

डीएम ने इंटर्नशिप लक्ष्य 300 के सापेक्ष अब तक 119 की ही प्रगति पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए नोडल/प्रधानाचार्य आई.टी.आई. सिराथू यजुर्वेदनाथ से कहा कि कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों से समन्वय कर पात्र युवाओं को अप्रेंटिस कराया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उपायुक्त उद्योग से समन्वय कर निजी क्षेत्र में भी पात्र युवाओं को अप्रेंटिस कराया जाए, ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित हो सके।

बैठक में नोडल/प्रधानाचार्य आई.टी.आई. सिराथू ने कहा कि 08 दिसंबर,2025 को आईटीआई, सिराथू में अप्रेंटिस मेला का आयोजन किया जा रहा है।

बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी एवं उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor