कौशाम्बी: दीपमाला जन संस्थान के औचक निरीक्षण में अव्यवस्था पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने दिए आवश्यक निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी जिले में दीपमाला जन संस्थान कल्याण तिल्हापुर मोड़ जनपद कौशाम्बी का औचक निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी की सचिव आस्था मिश्रा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थान की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई, जिसमें कई व्यवस्थाएँ असंतोषजनक पाई गईं।
समीक्षा के दौरान संस्थान में रखे गए अभिलेख (रजिस्टर) पूर्ण एवं सुव्यवस्थित नहीं पाए गए। इस पर सचिव ने संस्थान के प्रबन्धक को रजिस्टरों को शीघ्र पूर्ण कर सुव्यवस्थित ढंग से संधारित करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त संस्थान परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे संस्थान का संचालन बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।








