बाढ़ तैयारियों को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा बैठक,संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश

कौशाम्बी: बाढ़ तैयारियों को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा बैठक,संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश,

यूपी में कौशाम्बी जिले के सिराथू तहसील क्षेत्र के गंगा घाटों में संभावित बाढ़ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई।अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय बनाए रखते हुए राहत सामग्री, सुरक्षित आश्रय स्थलों तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक में कड़ा धाम थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor