DM,SP ने त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने एवं शान्ति व कानुन व्यवस्था बनाये रखने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों व सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ की बैठक

कौशाम्बी,

DM,SP ने त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने एवं शान्ति व कानुन व्यवस्था बनाये रखने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों व सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ की बैठक,

यूपी के कौशाम्बी डीएम सुजीत कुमार एवं हेमराज मीणा ने सम्राट उदयन सभागार में दुर्गा पूजा, दशहरा, महर्षि वाल्मीकि जयन्ती, ईद-ए-मिलाद एवं बारावफात पर्व को सकुशल सम्पन्न एवं शान्ति व कानुन व्यवस्था बनाये रखने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों व विभिन्न समुदाय के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ बैठक की।

बैठक में डीएम ने अब तक थानावार-पीस कमेटी की बैठक एवं मूर्ति विसर्जन स्थलों को चिन्हित करने आदि की गयी कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करते हुए उप जिलाधिकारियों से कहा कि यह अवश्य सुनिश्चित किया जाय कि मूर्ति स्थापना एवं रामलीला करने के लिए आयोजको द्वारा अनुमति अवश्य प्राप्त कर लिया जाय।

उन्होंने सभी ई0ओ0 एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई एवं प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने विसर्जन स्थलों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये।

उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को आवश्कतानुसार विद्युत तारों को ऊॅचा करने के निर्देश दिये, ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाये। उन्होेने कहा कि विसर्जन स्थलों के चयन के सम्बन्ध में आयोजकों की सहमति अवश्य प्राप्त कर लिया जाय। उन्होंने सभी ई0ओ0 को खराब स्ट्रीट लाइटों एवं हाईमास्क लाईटों को ठीक कराने के निर्देश दिये।

डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को त्योहार रजिस्टर का अवलोकन करने एवं विसर्जन स्थलों को सूचीबद्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कड़ाधाम में मेला के दृष्टिगत थाना प्रभारी कड़ाधाम एवं ई0ओ0 को पार्किग की बेहतर एवं व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को जे0ई0 की ड्यूटी थानावार लगाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सी0एम0ओ0 को चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिये।

उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियो से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार सभी गतिविधियॉ सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि त्योहारों पर विशेष सर्तकता बरती जाय, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाये।

एसपी हेमराज मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को मूर्ति स्थापना स्थलों एवं रामलीला स्थलों का भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये तथा विसर्जन स्थलों की सूची सम्बन्धित ई0ओ0 एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि प्रतिमाओं को ऐसे स्थल पर स्थापित किया जाय, जिससे मार्ग अवरूद्ध न होने पाये तथा पाण्डाल के ऊपर विद्युत की तार न गई हो एवं पुलिस की उपस्थिति में ही मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाया जाय।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल/पाण्डाल में आग बुझाने की सामग्री अवश्य रखी जाय। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थलों/पाण्डालों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरा अवश्य लगाया जाय तथा ‘‘आप सी0सी0टी0वी0 कैमरे की नजर में है‘‘ लिखा हुआ पोस्टर भी चस्पा किया जाय। उन्होंने सभी से सहयोग करने की अपेक्षा करते हुए कहा कि त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियॉ न होने पाये। उन्होेंने कहा कि शान्ति एवं कानून व्यवस्था को बिगाडने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor