ग्राम चैपालो से निखर रहे हैं गांव, संवर रहा है ग्रामीण जीवन:केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश,

ग्राम चैपालो से निखर रहे हैं गांव, संवर रहा है ग्रामीण जीवन:केशव प्रसाद मौर्य,

न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)

यूपी के डिप्टी सीएम  केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व और निर्देशन तथा उनकी पहल पर प्रदेश में प्रत्येक शुक्रवार को ग्रामों में आयोजित किए जा रही ग्राम चैपालों के उत्साहजनक परिणाम निखर कर सामने आ रहे हैं। प्रदेश में शुक्रवार को ग्राम चैपालो का आयोजन कर जहां लोगों की समस्याओं को समझा सुलझाया और लाभार्थीपरक योजनाओं सहित विकास व निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत को समझा जा रहा है, वहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों तथा ग्राम स्तरीय कर्मचारियों की उपस्थिति में ग्राम चैपालों का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा 30दिसम्बर को वाराणसी जिले की तीन ग्राम पंचायतो से ग्राम चैपालों का शुभारंभ किया गया था।

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रदेश की ग्राम पंचायतों में ग्राम चैपालों का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों, ग्राम स्तरीय कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने ग्राम चैपालों में प्रतिभाग किया। ग्राम चैपालों में अब तक 3 लाख से ऊपर ग्रामीणों ने सहभागिता की और 25 हजार से अधिक संदर्भों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष संदर्भों के निस्तारण हेतु उच्च स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों को संदर्भित करते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम चैपालों से पूर्व सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा ग्राम में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया।

जिसमें 13 हजार से अधिक परियोजनाओं का मौके पर निरीक्षण किया गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा ग्राम चैपालों से वापस आने के बाद फीड बैक भी लिया जा रहा है। ग्राम चैपालो से संकलित की जा रही रिपोर्ट में जिन सन्दर्भों का मौके पर निस्तारण किया जा रहा हैए उनमें कम से कम दो शिकायतकर्ताओं के नाम व पते और मोबाइल नम्बर भी एकत्र किये जा रहे हैं, ताकि उन्हें बात करके शिकायत निवारण की गुणवत्ता व संतुष्टि के बारे में जमीनी, व वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जा सके।

ग्राम्य विकास आयुक्त जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि ग्राम चैपालों के प्रति ग्रामीणो मे बहुत उत्साह है और उनके उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं । ग्राम चैपालों से पूर्व गांव की विशेष सफाई भी करायी जा रही है। उन्होंने जिलों के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम चैपालों से पूर्व निर्धारित रोस्टर का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कराया जाय ताकि अधिक से अधिक लोग चैपालों से लाभ ले सकें। कहा इसी तरह से प्रत्येक शुक्रवार को निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्राम चैपालों का आयोजन किया जाता रहेगा और ग्राम चैपालों में लखनऊ से भी विभागीय उच्च अधिकारी प्रतिभाग करेंगे तथा जनप्रतिनिधियों को भी चैपालों में भाग लेने की अपील की गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor