कारागार मंत्री ने पीडित परिवार को दिया न्याय का भरोसा

उत्तर प्रदेश,

कारागार मंत्री ने पीडित परिवार को दिया न्याय का भरोसा,

न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आज आगरा के खंदौली क्षेत्र के गाँव उस्मानपुर में महेश प्रजापति की बिटिया मानवी के निधन की जानकारी मिलने पर शोक संतप्त परिवार के मध्य शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है, न्याय अवश्य मिलेगा।

प्रजापति ने कहा कि डॉक्टरों की टीम द्वारा रिपोर्ट तैयार किया गया है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आज परिवार से मुलाकात करके उनकी बातों को सुना और उनके दुख मे शामिल हुये। उन्हें न्याय मिलेगा वह सरकार पर भरोसा करें सरकार के मंत्री होने के नाते हम उनके साथ हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor