नगर पालिका भरवारी की महिला कर्मचारियों को वितरित किए गए किट

कौशाम्बी,

नगर पालिका भरवारी की महिला कर्मचारियों को वितरित किए गए किट,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में कार्यरत महिला कर्मचारियों को ईओ शैलेंद्र मिश्रा ने किट वितरित किया है,ईओ शैलेंद्र मिश्रा ने महिलाओ को सम्मान देते हुए किट में साड़ी, जूती और अन्य सामान का वितरण किया है।किट मिलने से महिला कर्मचारियों में खुशी देखने को मिली।

नगर पालिका परिषद भरवारी में ठंड के दौरान प्रशासक एसडीएम दीपेंद्र यादव ने सभी कर्मचारियों को जैकेट,लोवर और जूते बांटे थे,लेकिन महिलाओ के लिए उस समय सामान उपलब्ध नहीं हो पाया था। अभी तक महिला कर्मचारियों को किट का वितरण नही होने से कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त था।

जिसके बाद ईओ शैलेंद्र मिश्रा ने किट की व्यवस्था की और नगर पालिका में तैनात सभी महिला कर्मचारियों को किया का वितरण किया ।इस दौरान लिपिक बबलू गौतम,सहायक समन्वयक अधिकारी हितेश श्रीवास्तव,मनोज शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor