कौशाम्बी,
भरवारी में धूमधाम से निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा,सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारा का भी होगा आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में सोमवार को खाटू श्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई,यह निशान यात्रा हनुमत निकेतन से उठकर पूरे भरवारी नगर में भ्रमण करते हुए नगर पालिका स्टेडियम पर जाकर समाप्त हुई।बाबा खाटू श्याम की शोभा यात्रा में पुरुष और महिला भक्तों ने खूब झूमे।

नगर पालिका स्टेडियम मैदान में बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा और शोभा यात्रा की समाप्ति के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारा का भी आयोजन किया गया है।खाटू श्याम के कार्यक्रम में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के लिए समस्तीपुर बिहार की सुप्रसिद्ध भजन गायिका रेशमी शर्मा और प्रयागराज की भजन गायिका जूली सिंह आ रही है।
श्याम मित्र मंडल भरवारी के आयोजक मंडल के पदाधिकारी गौरव केसरवानी ने बताया कि नगर पालिका स्टेडियम भरवारी में बाबा श्याम की भव्य शोभा यात्रा और निशान यात्रा निकाली गई है।शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम और फिर भंडारा प्रसाद का वितरण का आयोजन है।उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक भक्त कार्यक्रम में आए और बाबा खाटू श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें।









