कौशाम्बी,
भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में दो दिवसीय स्कॉट एवम गाइड कार्यक्रम का आयोजन,डीएम,एसपी ने किया प्रतिभाग,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में दो दिवसीय स्काउट एवम गाइड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम कौशाम्बी सुजीत कुमार एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव रहे।प्रतियोगिता में रज्जू भैया स्टेट यूनिवर्सिटी प्रयागराज के 9 महाविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स ने प्रतिभाग किया।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता कार्यक्रम में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी जिसमे छात्र छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम में डीएम ,एसपी ने स्कॉट एवम गाइड का झंडारोहण किया एवम प्रतियोगी छात्र छात्राओं की परेड की सलामी ली।इस दौरान कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।









