पशुपालन विभाग के 130 नवनियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र हुए वितरित

उत्तर प्रदेश,

पशुपालन विभाग के 130 नवनियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र हुए वितरित,

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

उत्तर प्रदेश के पशुधन विभाग के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 130 नवनियुक्त पशु चिकित्साधिकारियों को आज यहां नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा आज पशुपालन निदेशालय में 80 पशु चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। उल्लेखनीय है कि 50 पशु चिकित्सा अधिकारियों को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

धर्मपाल सिंह ने इस अवसर पर नवनियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पशुओं का उपचार का कार्य पूरी संवेदनशीलता के साथ करें और पशु विज्ञान क्षेत्र में हो रही निरन्तर विकसित तकनीक को अपनाते हुए विभाग की योजनाओं का लाभ पशुपालकों तक पहुंचायें। पशुधन उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण अंग है और उसका संरक्षण और संवर्धन करना अत्यंत आवश्यक है, जो पशुचिकित्साधिकारियों के बिना संभव नहीं है। इसलिए पशुपालन विभाग के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करना पशु चिकित्साकों के लिए धर्म के समान है।

इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारियों का स्वागत करते हुए अपर मुख्य सचिव पशुधन एवं दुग्ध विकास, डॉ रजनीश दुबे जी ने पशु चिकित्सा अधिकारियों को अपना कार्य पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा एवं लगन से करने हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पशुचिकित्साधिकारी स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक कार्य करें और अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रयोग निरन्तर करते हुए अपने तकनीकी और कौशल में भी वृद्धि करते रहें।

इस अवसर पर विशेष सचिव, पशुधन देवेंद्र पाण्डेय, निदेशक प्रशासन एवं विकास डॉ.इंद्रमणि, निदेशक रोग नियंत्रण प्रक्षेत्र डॉ तरुण कुमार तिवारी,डॉ वीके सिंह डॉ. राजेश सैनी,डॉक्टर जेपी वर्मा एवं डॉक्टर नीलम बाला सहित नवनियुक्त पशुचिकित्साधिकारी उपस्थित थे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor