कौशाम्बी
कौशाम्बी जिले में भव्य रूप से मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती,दीपदान के साथ-साथ अनवरत 24 घण्टे का वाल्मीकि रामायण पाठ का होगा आयोजन,
शासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंृखला में इस वर्ष दिनांक 20 अक्टूबर 2021 को महर्षि वाल्मीकि जयन्ती की जयन्ती को भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। शासन के निर्देशानुसार वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रचार- प्रसार व जनमानस को इससे जोडने के लिए जनपद में महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों/मंदिरों आदि पर दीप प्रज्जवलन/दीपदान के साथ-साथ अनवरत 08,12 अथवा 24 घण्टे का वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही भगवान श्रीराम व श्री हनुमान तथा रामायण से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों/मंदिरों का चयन कर सुरूचिपूर्ण आयोजन के साथ रामायण पाठ/भजन आदि के कार्यक्रम आयोजित किये जायेेंगे।डीएम सुजीत कुमार द्वारा कार्यक्रम को सुगमतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को विभिन्न उत्तरदायित्व सौपे गये है।