जनपद न्यायाधीश ने अमृत महोत्सव के सम्बन्ध में समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

कौशाम्बी

जनपद न्यायाधीश ने अमृत महोत्सव के सम्बन्ध में समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक,

जनपद न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में दिवानी न्यायालय सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के सम्बन्ध में जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।बैठक में जनपद न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मंशा के अनुरूप आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाये जाने हेतु अधिकारियों को अपने अधीनस्थों के माध्यम से गांव-गांव में विधिक जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार तथा घर-घर जाकर जनमानस को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया। प्रथम चरण में आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा बहुत ही अहम भूमिका निभायी गयी, जिसके लिए उन्हे बधाई दी गयी।


बैठक में अपर जिला जज  संजय मिश्र, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सौम्या गिरि, अपर सिविल जज जू0डी0/त्वरित न्यायालय सबा फातिमा, जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्राबेशन अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, नायब तहसीलदार मंझनपुर, अपर जिला पंचायत अधिकारी, प्रधानाचार्य, रिजवी लाॅ कालेज, महामंत्री, माॅडल बार एसोशिएशन, समस्त सी0डी0पी0ओ0 एवं समस्त सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor