भब्य रूप से मनाई गई महर्षि बाल्मीकि जयंती,मंदिरों में दीप प्रज्जवलन के साथ-साथ अनवरत रामायण पाठ का हुआ आयोजन

कौशाम्बी

भब्य रूप से मनाई गई महर्षि बाल्मीकि जयंती,मंदिरों में दीप प्रज्जवलन के साथ-साथ अनवरत रामायण पाठ का हुआ आयोजन,

महर्षि वाल्मीकि जयन्ती कौशाम्बी जनपद में भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जनमानस को इससे जोड़ने के लिए जनपद में महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों/मंदिरों आदि पर दीप प्रज्जवलन/दीपदान के साथ-साथ अनवरत रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया।

नगर पंचायत चरवा में स्थित चरक मुनि धाम राम-जानकी मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन एवं द्वीप प्रज्ज्वलन/दीपदान किया गया। इसी प्रकार विकास खण्ड सिराथू के ग्राम पंचायत कैमा में स्थित श्री हनुमान मंदिर एवं ग्राम पंचायत उलाचुपुर में स्थित राम-जानकी मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor