यूपी के अब तक कुल 16079 हज यात्री सऊदी अरब के लिए हुए रवाना

उत्तर प्रदेश,

यूपी के अब तक कुल 16079 हज यात्री सऊदी अरब के लिए हुए रवाना,

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेन्सी)

हज-2023 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल से इक्कीसवीं उड़ान संख्या एस0वी0 3891 आज 30 मई, 2023 को 298 हज यात्रियों को लेकर सकुशल अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 11ः30 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हो गयी। इस उड़ान से 156 पुरूष व 142 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक बरेली जिले के 194 व पीलीभीत जिले के 70 हज यात्री गये हैं। इस उड़ान से दो खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) मोे0 फरहान खॉ शाहजहॉपुर व मो0 हारून लखीमपुर खीरी के हज यात्रियों के सुविधार्थ गये हैं।

यह जानकारी उ0प्र0 राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी एस0पी0 तिवारी ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि बाइसवी उड़ान संख्या एस0वी0 3773 से 296 हज यात्रियों को लेकर सकुशल रवाना हो गयी। इस उड़ान से 158 पुरूष व 138 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक बरेली जिले के 252 हज यात्री गये हैं। अब तक लखनऊ से 6447 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली उड़ान स्थल से आज 30 मई, 2023 को उड़ान संख्या एस0वी03763 से उ0प्र0 के 283 हज यात्री रवाना हुए, जिसमें 148 पुरूष व 135 महिलाएं हैं। सबसे अधिक 60 मेरठ व गाजियाबाद के 43 हज यात्री गए। इस उड़ान से एक खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) रहमत इस्लाम बिजनौर जिले के हज यात्रियों के सुविधार्थ गये हैं। उड़ान संख्या एस0वी03783 से 396 हज यात्री रवाना हुए, जिसमें 218 पुरूष व 178 महिलाएं रवाना हुए, सबसे अधिक 128 मुरादाबाद, बरेली के 60 व बदायूॅ के 67 हज यात्री गए। इस उड़ान से एक खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) साजिद अजीम सहारनपुर के हज यात्रियों के सुविधार्थ गये हैं। उड़ान संख्या एस0वी0 3789 से 95 हज यात्री रवान हुए, जिसमें 36 पुरूष व 59 महिलाएं गईं। इस उड़ान से दिल्ली उड़ान स्थल की बिना महरम श्रेणी की 39 महिलाएं व जोहफा श्रेणी के 42 हज यात्री रवाना हुए। उड़ान संख्या एस0वी03761 से उ0प्र0 के केवल 10 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 05 पुरूष व 05 महिलाएं गई हैं।

अब तक उ0प्र0 के दिल्ली से 9632 हज यात्री व उ0प्र0 के अब तक कुल 16079 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor