भरवारी में उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम निशंक का हुआ स्वागत, गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धिया

कौशाम्बी,

भरवारी में उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम निशंक का हुआ स्वागत, गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धिया,

भाजपा के सम्पर्क से समर्थन अभियान के तहत मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंख का भरवारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने मोदी सरकार की उपलब्धियाँ गिनाई।

भाजपा के सम्पर्क से समर्थन अभियान के तहत मंगलवार को उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक का भरवारी में जन सम्पर्क कार्यक्रम चला। इस दौरान पूर्व सीएम भरवारी के पूर्व चेयरमैन व भाजाप नेता गंगा प्रसाद केसरवानी उर्फ काले भाई के आवास पहुँचे जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व सीएम ने मोदी सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कार्यकर्ताओं को भाजपा के टोल फ्री नम्बर पर फोन कराके भाजपा की सदस्यता दिलाई।

कार्यक्रम में भाजपा की जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन भरवारी गंगा प्रसाद केसरवानी , नगर पालिका मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी, भाजपा नेता आशीष केसरवानी, संजय जायसवाल, जगदीश शिवहरे, पितम्बर लाल केसरवानी , जीतू केसरवानी, सभासद शंकर लाल केसरवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor