कौशाम्बी
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड सदस्य ने लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक एवं लक्ष्मी गणेश मूर्ति मास्टर डाई का किया वितरण,
उ0प्र0 खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड सदस्य रमाशंकर शुक्ल एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विश्राम द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 18 लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक एवं 05 व्यक्तियां के एक समूह पर कुल 04 समूहों को लक्ष्मी गणेश मूर्ति मास्टर डाई का वितरण किया गया।कार्यक्रम में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाआें, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं ऋण वितरण की सुविधा आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा मिट्टी के बर्तन के उपयोग से होने वाले लाभ के विषय में भी जानकारी दी गयी।









