डीएम और सांसद ने मंझनपुर में फीता काटकर किया दीवाली मेला का शुभारंभ,
नगर पालिका परिषद मंझनपुर में शासन के निर्देश पर दीवाली महोत्सव का आयोजन किया गया। पहले दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम सुजीत कुमार,सांसद विनोद सोनकर व मंझनपुर विधायक लाल बहादुर ने फीता काटकर किया। इस दौरान सांसद ,विधायक ने दीवाली मेला में सरकारी योजनाओं के लगाए गए स्टॉल को भी देखा। कार्यक्रम में डीएम सुजीत कुमार, एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।









