भवन्स मेहता विद्याश्रम के छात्रों ने हॉकी एवं छात्राओं ने क्रिकेट खेल मनाया खेल जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन

कौशाम्बी,

भवन्स मेहता विद्याश्रम के छात्रों ने हॉकी एवं छात्राओं ने क्रिकेट खेल मनाया खेल जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी में खेल दिवस के अवसर पर कालेज के छात्रों ने हॉकी एवं छात्राओं ने क्रिकेट खेलकर खेल जादूगर मेजर ध्यानचंद जन्मदिन मनाया।इस दौरान खेल जादूगर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया।

खेल दिवस खेल के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन पर मनाया जाता है, इनका जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद के एक राजपूत परिवार में हुआ था, इनके समय में भारत को तीन बार 1928,1932 एवं 1936 में स्वर्ण पदक मिला, इनकी हॉकी से हिटलर भी कायल हो गया था और इनको जर्मनी में ही नौकरी का आफर दिया था जिसे ध्यानचंद ने ठुकरा दिया था।इनको हॉकी के जादूगर के नाम से भी जाना जाता है।आज के दिन पूरे भारत में इनके जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया । प्रतियोगिता भवंस इलेवन सीनियर ग्रुप एवं जूनियर ग्रुप में संपन्न हुई।विजयी सीनियर ग्रुप रहा।वहीं सीनियर गर्ल्स के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ जिसकी शुरुआत प्रधानाचार्य ने किया।सभी छात्रों को प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर सीनियर अध्यापक अनिल मिश्रा,अवधेश मिश्रा,रामसनेही श्रीवास्तव,राकेश कुमार सिंह,शिवम केशरवानी,सुशील श्रीवास्तव व नागेंद्र द्विवेदी एवं संचालन खेल अध्यापक सुधाकर सिंह ने किया वही सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मैच का आनंद लिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor