कौशाम्बी,
नगर पालिका भरवारी अध्यक्ष ने संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में किया रक्तदान,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने कोखराज स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई, उन्होंने जन कल्याण के हित के लिए हो रहे रक्त दान शिविर में रक्त दान किया।
इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि किसी की जान बचाने से अच्छा कोई सेवाभाव नही है,एक व्यक्ति के रक्तदान से कई लोगो का जीवन बचाया जा सकता है,उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ इंसान प्रत्येक 6 माह में अपने रक्त का दान कर सकता है,इस रक्तदान से जहा वह किसी की भी जाना बचा सकता है वही इस रक्त की पूर्ति इंसान के शरीर में मात्र 3 माह में ही हो जाती है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक इंसान को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।








