सिराथू में आयोजित हुआ कांग्रेस का प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम,चुनाव की तैयारियों पर हुई कार्यकर्ताओं से चर्चा

कौशाम्बी,

सिराथू में आयोजित हुआ कांग्रेस का प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम,चुनाव की तैयारियों पर हुई कार्यकर्ताओं से चर्चा,

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आजादी से पहले का इतिहास है। जिसने अपने पूर्वजों के संघर्षों से यह सीखा है कि देश में प्रजातंत्र को कैसे मजबूत किया जाता है। हमारे पूर्व के नेताओं ने रखा है अब उसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम सभी कांग्रेस के सिपाहियों पर है। प्रशिक्षण के दौरान आए हुए नेताओं ने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी है कि कैसे गांव-गांव तक कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा किए गए त्याग और पार्टी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम संयोजक के रूप में बरसाती लाल पंडा मौजूद रहे। जबकि प्रशिक्षण टीम में कोऑर्डिनेटर डा. हरीश गंगवार, माजिन हुसैन, यशपाल सिंह रहे।

इस मौके पर प्रमुख रूप से आगामी सिराथू विधानसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवार वेद प्रकाश पांडे सत्यार्थी, रमेश अग्रहरी, मिसबाहउल ऐन, राम सजीवन निर्मल तमजीद अहमद, राम बहादुर त्रिपाठी, अंकुर शुक्ला, सुन्दर लाल सोनकर, मनोज ने ग्राम पंचायत अध्यक्षो से सीधा संवाद किया। इस मौके पर मौजूद पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि जिस तरीके से आज पार्टी के नेता प्रियंका गांधी प्रदेश में आम लोगों के जलहितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उसे प्रदेश की जनता बहुत ही आशा के साथ कांग्रेस की ओर देख रही है। आगामी चुनाव में पार्टी की सरकार में होगी यह तय। इस मौके पर प्रमुख रूप से शाहिद सिद्दीकी, मो आवेश, अभिषेक, मोहम्मद गुलाम, सद्दाम, दिनेश, सचिन शुक्ला, महेंद्र, अजय कुमार, विनय पासी, वालेस पांडे, वीरेंद्र, विष्णु दत्त ओझा, जितेंद्र शर्मा, अमन पांडे, अजय पांडे, सूरज पाण्डेय, राज गौतम, समसूल, छितानी लाल दिवाकर, मुकेश मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor