इतिहास ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन से कौशाम्बी व राष्ट्रीय इतिहास को जानेंगे जनपदवासी

कौशाम्बी,

इतिहास ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन से कौशाम्बी व राष्ट्रीय इतिहास को जानेंगे जनपदवासी,

इतिहास संकलन समिति काशी प्रांत उत्तर प्रदेश द्वारा द्वारा रविवार को काशी में अति आवश्यक बैठक आहूत की गई, जिसमें इतिहास ज्ञान प्रतियोगिता के संबंध में विचार विमर्श हुआ विस्तृत चर्चा एवं परिचर्चा हुई। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री संजय जी ने इतिहास को राष्ट्र का प्राण बताया राष्ट्र की ज्ञान का वैभव सत्यान्वेषी चिंतन गौरवशाली अतीत की संरचना आदि इस पर निर्भर करते हैं सभ्यता और संस्कृति उसी के गर्भ में पलते हैं यह वर्तमान का पोषण करता है और भविष्य के लिए मार्गदर्शन करता है, जब तक किसी राष्ट्र की पीढ़ी अपने इतिहास से जुड़ी रहती है ,अपनी परंपरा संस्कृति और विरासत पर बढ़कर उससे प्रेरणा ग्रहण करती हैं ,उसके पोषण का कार्य करती हैं राष्ट्र अहर्निश प्रगति के पथ पर अग्रसर रहता है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारतीय इतिहास संकलन समिति सन 1978 से देश के मूर्धन्य विद्वानों के मार्गदर्शन में भारतीय मानस, दृष्टिकोण एवं भारत बोध के बारे में रखकर शिक्षक शिक्षार्थी सहित जनमानस को सत्यानवेषी इतिहास से परिचित कराने का कार्य कर रही है तथा काशी प्रांत अध्यक्ष आनंद शंकर सिंह जी ने इतिहास की भारतीय अवधारणा से अवगत कराने शोध के नवीन निष्कर्षों की जानकारी देने,भारतीय चैतन्य के विकास में लिखित गौरवशाली इतिहास से अवगत कराने, भारतीय इतिहास के अध्ययन एवं चिंतन को भारतीय की दृष्टिकोण से विकसित करने, पूर्वजों की श्रेष्ठ उपलब्धियां के प्रति अभिरुचि,अनुराग एवं आनंद भाव जगत करने,इतिहास बोध के माध्यम से राष्ट्र धर्म एवं संस्कृति प्रति श्रद्धा भाव जागृत करने,गौरवशाली इतिहास बोध से स्वबोध का जागरण करने एवं समृद्धि सारी इतिहास के भावों से वैभवशाली भविष्य की भूमि तैयार करने आदि के लिए इतिहास संकलन समिति और उसके द्वारा आयोजित इतिहास ज्ञान प्रतियोगिता को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर जनपद कौशांबी का प्रतिनिधित्व ज़िला संयोजक डॉक्टर अनूप त्रिपाठी, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र मिश्र,महासचिव सूर्य प्रकाश एवं सचिव रघुनाथ द्विवेदी ने किया। इतिहास ज्ञान प्रतियोगिता के द्वारा जनपद कौशांबी अपने महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कौशाम्बी के गौरवशाली इतिहास को विश्व पटल तक पहुंचाने के साथ युवाओं के भविष्य को राष्ट्रीय जन चेतना, धर्म, संस्कृति के प्रति निष्ठा समर्पण का भाव जागृत करने का अहर्निश प्रयास किया जाएगा। जिसके लिए कौशाम्बी के प्रबुद्धजनों ,शिक्षकवृन्द सभी का सहयोग लिया जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor