“श्रीअन्न”(मोटा अनाज) स्वास्थ्य के लिए लाभदायक,पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा चहुमुखी विकास: सासंद

कौशाम्बी,

“श्रीअन्न”(मोटा अनाज) स्वास्थ्य के लिए लाभदायक,पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा चहुमुखी विकास: सासंद

यूपी के कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने कृषि विभाग द्वारा डायट मैदान में आयोजित उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम वर्ष 2023-24 योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय रोड-शो कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी मोटे अनाज को “श्रीअन्न” नाम देकर निरन्तर मोटे अनाज को बढ़ावा देने/जन-जन तक पहुॅचाने का कार्य कर रहें है, इसी श्रृखला में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है। देश के गॉव, गरीब, शोषित, पीड़ित, महिलाओं एवं युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कयि जा रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की धरोहर एवं संस्कृति को देश व दुनियॉ में स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है, तो “श्रीअन्न” भी उसी का हिस्सा है। भारत में आदिकाल से मोटे अनाज का उपयोग होता रहा है।

अंग्रेजो ने अपने शासन काल के दौरान अपने उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मोटे अनाज के उपयोग के प्रति लोगों को हतोत्साहित किया। अंग्रेजो के समय में भारत के लोगों की औसत आयु 50 वर्ष तक पहुॅच गई थी, जबकि भारत के पौराणिक इतिहास को देखा जाय तो भारत के लोग 100 वर्ष से अधिक जीते थे तथा स्वस्थ्य रहकर जीते थे।

सांसद ने कहा कि अपने आस-पास देखा जाय तो जिन लोगों ने मोटे अनाज का उपयोग किया है, वे हम लोगों से स्वस्थ्य एवं मजबूत हैं। मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में पूरी दुनियॉ जानती है। बड़े-बड़े होटलों में मोटे अनाजों को गर्व के साथ परोसा जाता है। मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। मोटे अनाज के उपयोग से किसान भी समृद्ध एवं मजबूत होंगे, उनकी आमदनी बढ़ेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मोटे अनाज का उपयोग घरेलू, प्रदेश, देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनियॉ में बढ़े, इसके लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री जी का पहल/प्रयास रहता है कि जब भी कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष देश में आता है, तो उसकी थाली में कोई न कोई मोटा अन्न परोसा जाय। प्रधानमंत्री जी के प्रयास के कारण “श्रीअन्न” का उपयोग पूरी दुनियॉ में प्रचलित हुआ है, पूरी दुनियॉ में मांग बढ़ी है तथा पूरी दुनियॉ में लोगों ने “श्रीअन्न” की महत्ता को महसूस किया है। उन्होंने जनपदवासियों से आवाहन से किया कि “श्रीअन्न” को बढ़ावा देने के लिए अपनी क्षमतानुसार कार्य करें।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है, बिना भेद-भाव किये समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला कनेक्शन, शौचालय, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है, शेष रह गये हैं, उन सभी लोगों को चिन्ता करने की जरूरत नहीं है, यह मोदी एवं योगी जी की सरकार है, वे जिस योजना के लिए पात्र हैं, उनको उस योजना का लाभ मिलना तय है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ जनपद के लगभग 2 लाख 16 हजार किसानों को मिल रहा है, जिसमें से लगभग 01 लाख 60 हजार किसानों का सत्यापन हो गया है, शेष किसानों के सत्यापन का कार्य चल रहा है, अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया जायेंगा। जनपद के लगभग 01 लाख 16 हजार परिवारों का गोल्डेन कार्ड बन गया है, शेष परिवारों का गोल्डेन कार्ड तेजी से बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

इस अवसर पर डीएम सुजीत कुमार, उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी एवं जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor