कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कानपुर जाते समय कांग्रेसियों ने किया स्वागत,भरा दलित अधिकार मांगपत्र

कौशाम्बी,

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कानपुर जाते समय कांग्रेसियों ने किया स्वागत,भरा दलित अधिकार मांगपत्र,

यूपी के कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कानपुर में पार्टी के कार्यक्रम में जाते हुए सिंहोरी टोल प्लाजा पहुंचने पर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया, इस दौरान कांग्रेस पार्टी का प्रदेश भर में चल रहे दलित अधिकार मांग पत्र का अमित कुमार सरोज से उनकी मांगे पूछ कर मांग पत्र भरा ,जिसमे जाति जनगणना कि मांग प्रमुख रही।

प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कांग्रेस पार्टी दलितों वंचितों शोषितों, गरीबों, किसानों, महिलाओं के अधिकार को लेके वचनबद्ध है और जातीय जनगणना कांग्रेस पार्टी का प्रमुख मुद्दा है और केंद्र में सरकार बनने के बाद कांग्रेस पार्टी जातीय जनगणना करवा कर रहेगी।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में लग जाने को कहा और आश्वासन दिया कि वह जल्द जिले के दौर पर आयेंगे।

इस मौके पे मुख्य रूप से मो शाहिद सिद्दीकी, राज बहादुर चौधरी, तमजीद अहमद, सरवर आलम, जितेंद्र शर्मा,भारत गौतम, मोहम्मद रजा, नदीम अहमद, कमलाकांत शुक्ला,नजमुल हसन रिजवी,अमित साहू, राशिद रिजवी, दिलीप सरोज, वसीम तुर्क,सबील अहमद, शाहनवाज अख्तर, नवाब ईशा, अजय सेन, बच्चे भाई,इदरीस मामा, अभिलाष कुमार आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor