गोपाष्टमी के पर्व पर गोशालाओं में किया गया गोपूजन एवं संरक्षित गोवंशों को खिलाया गया गुड़

कौशाम्बी,

गोपाष्टमी के पर्व पर गोशालाओं में किया गया गोपूजन एवं संरक्षित गोवंशों को खिलाया गया गुड़,

गोपाष्टमी के पर्व पर जनपद के समस्त अस्थाई/स्थाई एवं कान्हा गोशालाओं में साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद के गोशालाओं में गो पूजन किया गया। इसके साथ ही साथ संरक्षित गोवंश को गुड़ भी खिलाया गया। इस अवसर पर अस्थाई आश्रय स्थल इब्राहिमपुर में ब्लाक प्रमुख सरला राय, वृहद गोसंरक्षण केन्द्र कादिराबाद में विश्व हिन्दू महासंघ अध्यक्ष  नागेश्वर मिश्रा, अस्थाई आश्रय स्थल सराय अकिल में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवदानी, अस्थाई आश्रय स्थल पूरब शरीरा में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष उदयन सिंह एवं अस्थाई आश्रय स्थल नगर पंचायत सिराथू में भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी द्वारा विधिवत गोपूजन कर गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 बी0पी0 पाठक के अतिरिक्त समस्त ग्राम प्रधान व पशु चिकित्साधिकारी सराय अकिल, सिराथू, सरसवॉ, आदि उपस्थित थे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor