कौशाम्बी,
नेवादा में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन,महिला के अधिकारों के संबंध में हुई चर्चा,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नेवादा ब्लाक सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया,इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य रहे।
कार्यक्रम की जिला संयोजिका ज्योति गुप्ता ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में आई हुई महिलाओ से इस अधिनियम से प्राप्त अधिकारों के विषयों पर चर्चा की और उन्हे अधिनियम की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला महामंत्री दीपचन्द्र दीवाकर ,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्र, नगर पालिका भरवारी अध्यक्ष कविता पासी, उमेश केशरवानी, नेवादा मंडल अध्यक्ष विवेक शुक्ला, निधि त्रिपाठी सहित तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहें।








