श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रोता चौथे दिन कथा सुनने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

कौशाम्बी,

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रोता
चौथे दिन कथा सुनने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के म्योहरा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन सोमवार से चल रहा है। कथा के चौथे दिन अखिलेश जी महराज ने भक्तों को श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव की कथा सुनाया। संगीतमय कथा सुन श्रोता भोवविभोर रहे।

नगर पंचायत दरानगर के म्योहरा निवासी ओम महाराज द्वारा बतौर मुख्य यजमान श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन सोमवार से कराया जा रहा है। कथा व्यास के रूप में अखिलेश जी महाराज ने गुरुवार श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा विस्तार से भक्तों को सुनाया। भक्तों को बताया कि जेल में बंद भगवान श्रीकृष्ण के माता-पिता दीन-हीन हालत में थे। भगवान का जन्म जैसे ही होता है वैसे ही उनके पैरों की बेड़ियां टूटकर गिर जाती हैं। कंश के भय से भगवान को बचाने के लिए वासुदेव दी घनघोर बारिश के दौरान उन्हें लेकर यमुना पर स्थित गोकुल जाते हैं।

दोनो जन्मोत्सव की कथा को भक्तों ने पूरे भाव के साथ सुना। इसके बाद नंदोत्सव के दौरान भक्तिरस में डूबे भक्त नाचने लगे। शुक्रवार को बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा व छप्पन भोग की कथा सुनाई जाएगी। इस दौरान नमो नारायण तिवारी, अनिरुद्ध पांडेय सुधाकर शुक्ला, भास्कर शुक्ला, अतुल तिवारी व बड़ी संख्या में महिलाएं व नगर के संभ्रांत लोग मौजुद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor