कौशाम्बी,
भरवारी का दशहरा मेला आज,शाम को निकलेगा भव्य रामदल,बच्चो द्वारा निकाली जाती है मनमोहक चौकियां,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी के पुरानी बाजार का दशहरा मेला आज और कल होगा,भरवारी कस्बे के पुरानी बाजार मोहल्ले से श्री हनुमान जी की ऐतिहासिक मूर्ति के साथ भव्य राम दल निकलेगा और रावण मैदान में जाकर रावण का वध करेगा।
इस दौरान हनुमान जी की चौकी और राम दल में छोटे छोटे बच्चो द्वारा आकर्षक मनमोहक शादी चौकियां निकाली जाएंगी जिसके पात्र भी बच्चे ही होते है।
कस्बे की सभी सड़को पर आकर्षक लाइट लगाई गई है जो मेले में चार चांद लगाती है। आकर्षक कंपटीशन लाइट और साउंड मेले में आए हुए लोगो को सहज ही आकर्षक करती है।








