ADG प्रयागराज जोन भानु भास्कर ने कौशाम्बी वृद्धाश्रम में निराश्रित बुजुर्गो के साथ बांटी दीपावली की खुशियां

कौशाम्बी,

ADG प्रयागराज जोन भानु भास्कर ने कौशाम्बी वृद्धाश्रम में निराश्रित बुजुर्गो के साथ बांटी दीपावली की खुशियां,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय पहुंचे प्रयागराज जोन एडीजी भानु भास्कर ने मंझनपुर में स्थित वृद्धाश्रम में निराश्रित एवम बुजुर्गो के साथ दीपावली मनाई, बुजुर्ग एवम निराश्रित वृद्धजनों के साथ एडीजी ने मिठाई और उपहार देकर त्योहार की खुशियां बांटी है।

एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में आज कौशाम्बी में वृद्धाश्रम में निराश्रित एवम बुजुर्गो के साथ दीपावली मनाई गई है,उन्होंने बताया कि एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं एएसपी समर बहादुर के साथ उन्होंने वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के साथ दीपावली की खुशियां बांटी है,उन्होंने वृद्धाश्रम के संचालक आलोक रॉय को ऐसे कार्यक्रम के लिए बधाई और धन्यवाद भी दिया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor