अमावस्या और दीपावली पर गंगा स्नान के लिए लगा रहा भक्तो का मेला, भक्तो ने लगाई आस्था की डुबकी

कौशाम्बी,

अमावस्या और दीपावली पर गंगा स्नान के लिए लगा रहा भक्तो का मेला, भक्तो ने लगाई आस्था की डुबकी,

यूपी के कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट पर अमावस्या और दीपावली पर गंगा स्नान के लिए भक्तो का मेला लगा रहा,इस दौरान भक्तो ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पूजा अर्चना कर अपने अपने परिवार और देश के लिए समृद्धि मांगी।

दीपावली पर्व और अमावस्या पर संदीपन घाट पर जनपद सहित अन्य स्थानों से भक्त गंगा स्नान के लिए आते है और पूजा अर्चना करते है।गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु अपने स्तर से दान कर अपने अपने परिवार और देश की समृद्धि की कामना की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor