श्री गुरुनानक देव के जन्मोत्सव शोभा यात्रा का केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश,

श्री गुरुनानक देव के जन्मोत्सव शोभा यात्रा का केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने किया स्वागत,

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

यूपी के अयोध्या में श्री गुरुनानक देव के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर नगर मे निकाली गयी भव्य शोभायात्रा का केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति जनपद अयोध्या के केन्द्रीय कार्यालय शुभम हाट पर केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा मे शामिल समस्त भक्तजनों एवं श्रद्धालुओ का माल्यार्पण किया गया। शोभायात्रा मे शामिल पंच-प्यारो का माल्यार्पण करके उनपर पुष्पवर्षा भी की गयी।

केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संयोजक गगन जायसवाल, रामलीला प्रभारी प्रेमनाथ राय, पुलिस समन्वयक जे0 एन0 चतुर्वेदी एवं विद्युत प्रभारी सुप्रीत कपूर ने फूलो से सजे हुए डोले पर स्थापित, पूजित गुरुग्रंथ साहिब की आरती एवं पूजन कर प्रसाद अर्पण किया। तत्पश्चात समस्त श्रद्धालुओ मे प्रसाद वितरण करके स्वागत किया गया। केन्द्रीय समिति के ज़ोनल प्रमुख अखिलेश पाठक, अतुल सिंह, अंकुश गुप्ता, विवेक साहू,अवधेश अग्रहरि, डॉ अखिलेश वैश्य,अंजनी पाण्डे आदि ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor