सराय अकिल में निकली विश्व हिंदू परिषद की भव्य शोभा यात्रा,यात्रा में शामिल लोगो ने लगाए भगवान श्रीराम के जयकारे 

कौशाम्बी,

सराय अकिल में निकली विश्व हिंदू परिषद की भव्य शोभा यात्रा,यात्रा में शामिल लोगो ने लगाए भगवान श्रीराम के जयकारे,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नेवादा ब्लॉक से सराय अकिल कस्बे तक विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को भगवान श्री राम की शोभा यात्रा को निकाला गया। यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने पैदल पूरे नगर में भ्रमण किया। इस मौके पर सुरक्षा के बीच से पुलिस ने चकाचक चौबंद व्यवस्था कर रखी थी। यात्रा की अध्यक्षता अवधेश नारायण शुक्ला ने किया जबकि संचालन संगठन के जिला सह मंत्री वेद प्रकाश सत्यार्थी ने किया।

भगवान श्री राम के मंदिर स्थापना के बाद मनाई जा रहे भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को लेकर नगर वासियों में भारी उत्साह रहा। इस मौके पर बोलते हुए संगठन के अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला ने कहा कि आज 500 साल बाद देश में भगवान श्री राम का मंदिर बनकर तैयार हुआ है वह भी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर यह भारत के हिंदुओं की आस्था और उनके धैर्य की पराकाष्ठा है जो आजादी के 70 पाल बाद उन्हें अपने पूज्य का मंदिर मिला वह भी प्रजातांत्रिक के सभी मूल्य का पालन करते हुए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जबकि दूसरे धर्म के लोगों ने देश बनने के साथ ही पाकिस्तान और बांग्लादेश में सैकड़ो हिंदू मंदिरों पर धराशाई कर दिया था यह हमारे प्राचीन मजबूत संस्कृत को दिखाता है। इस मौके पर बोलते हुए संगठन के सह मंत्री वेद प्रकाश सत्यार्थी ने कहा कि हम सभी सनातन के धर्म लंबियों को अब एकजुट होकर संगठित रूप से काम करना होगा नहीं तो यह भी धर्मी अब भारत को फिर से तोड़ने में लगे हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे को लगाने वालों को भारत माता के पुत्र मिट्टी में मिलने के लिए तैयार बैठे हैं।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री पर प्रकाश राय, यशवंत यादव, भुवनेश्वर तिवारी, राकेश मिश्रा, देवमणि मिश्रा, पिंटू पांडे, भारत केसरवानी, शिवाकांत मिश्रा, आशीष जैन, संजय प्रजापति, शिव प्रसाद गुप्ता पप्पू, अनिल अग्रहरि, अभिषेक शुक्ला, गुड्डू, मनोज, नागेंद्र सिंह, वरुण पाण्डेय, अनिल मिश्र, अंकित, इंद्रेश मिश्र, विनीत रस्तोगी, कौशलेंद्र, कमलेश सिंह, भारत यादव, प्रमोद गौतम, शिवबरन सरोज सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor