उत्तर प्रदेश,
उत्तर प्रदेश विधानसभा में कार्यरत अनुसचिव की भगवान बुद्ध के चरित्र पर लिखी पुस्तक नमो बुद्धाय का हुआ विमोचन,
भगवान बुद्ध और उनके दर्शन को जानने और समझने वालों के लिए एक अच्छी खबर है,उत्तर प्रदेश विधानसभा में कार्यरत अनु.सचिव ओम प्रकाश कुशवाहा ने बुद्ध के चरित्र पर पुस्तक लिखी है,भुगतान बुद्ध के चरित्र पर लिखी हुई ” नमो बुद्धाय” रंगीन कलेवर में यह पुस्तक बाजार में वॉलनट पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित है। इस किताब से जीवन में निश्चित सफलता प्राप्त करने का एकमात्र मंत्र पुस्तक में प्रकाशित किया गया है, इसमें भगवान बुद्ध के जीवन चरित्र के अलावा उनके द्वारा किए गए अभिनिष्क्रमण, आर्य सत्य, अष्टांगिक मार्ग, धम्म चक पवतन, बौद्ध दर्शन को अलग ही तरह से बताया गया है।
बाराबंकी जिले में एक निजी प्रतिष्ठान में पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम आयोजित हुआ। बाराबंकी डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक, मुख्य शाखा सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रेनू कुशवाहा के साथ समाजसेवी नवीन वर्मा ने पुस्तक का विमोचन किया।
ओपी कुशवाहा ने बताया कि पुस्तक में इस बात पर जोर दिया गया है कि बुद्ध दर्शन केवल सिद्धांत ही न होकर पूर्ण विज्ञान है, इसमें बुद्ध दर्शन के मध्य मार्ग, अष्टांगिक मार्ग के साथ साथ विपासना जैसे गूढ़ विषयों को भी समाहित किया गया है, जिसका हिंदी साहित्य में अभाव देखने को मिलता है, पुस्तक अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।
हाल के वर्षों में प्रकाशित बौद्ध साहित्य पर यदि नजर डाली जाए तो यह पुस्तक अपने आप में एक अनूठा प्रयास है। पुस्तक में बुद्ध दर्शन के बारे में जानने के इच्छुक पाठकों को ऐसा काफी कुछ नया मिलेगा जो अन्य पुस्तकों में उपलब्ध नहीं है। पुस्तक को विधान सभा सचिवालय में कार्यरत अनु सचिव ओम प्रकाश कुशवाहा द्वारा लिखा गया है। यह उनकी दूसरी किताब है। इससे पहले उनके द्वारा लिखित लघु उपन्यास ‘उफ्फ’ काफी लोकप्रिय हुआ था।








